डीजल के दाम में शुक्रवार को दूसरे दिन गिरावट जारी रही, जबकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। दिल्ली में डीजल फिर नौ पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इससे पहले गुरुवार को तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे, जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी।
साथ ही, पेट्रोल के दाम में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पांच पैसे, जबकि कोलकाता में चार पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम यथावत क्रमश: 72.81 रुपये, 74.89 रुपये, 78.43 रुपये और 75.62 रुपये प्रति लीटर रहे, जबकि डीजल के दाम चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 66.30 रुपये, 68.08 रुपये, 69.44 रुपये और 70.05 रुपये प्रति लीटर हो गए।


Download Android App
Download iOS App



