नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) जल्द अपनी पहली एसी इलेक्ट्रिक बस सर्विस शुरू करने जा रहा है। इस सेवा की शुरुआत पंजाबी बाग से क्लस्टर के रूप में होगी। ये बसें लो फ्लोर एसी होंगी। जो मेट्रो स्टेशनों से फीडर रूटों पर चलाई जाएंगी। इस बारे में डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि लास्ट माइल कनेक्टिविटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इस बारे में दिल्ली सरकार के साथ काफी समय पहले बैठक हो चुकी हैं।
अब प्लान को मंजूरी मिल गई है। अब इन बसों की जल्द शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ये बसें मेट्रो स्टेशन से 5 किलोमीटर के दायरें में चलाई जाएंगी। जिन रूट पर ये चलेंगी, वहां फ्रीक्वेंसी पांच-पांच मिनट की होगी। इसके लिए डीएमआरसी एक अलग कंपनी बनाने की भी तैयारी कर रही है।
लेकिन फिलहाल डीएमआरसी इसके लिए एक प्राइवेट एजेंसीको हायर करेगी। बसों के मैंटेनेंस की जिम्मेदारी भी इसी एजेंसी की होगी। शुरुआती चरण में 10 साल के लिए एजेंसी को हायर किया जाएगा।अगर सर्विस से संबंधित कोई शिकायत मिलती है, तो एजेंसी को हटाया भी जा सकता है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



