नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन की आम आदमी पार्टी के पोल खोल अभियान के तहत होने वाली प्रेसवार्ता की कड़ी में रविवार को चौथे दिन कांग्रेस की दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री रही डॉ. किरण वालिया ने कहा कि आप पार्टी की दिल्ली सरकार के तीन साल के शासन में शिक्षा के नाम पर बेमिसाल प्रचार हुआ परंतु धरातल पर शिक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया। डॉ. किरण वालिया ने कहा कि शिक्षा के दो साल के बजट में से 1982 करोड़ बिना खर्च किए चला गया जो कि दिल्ली के इतिहास में शिक्षा के क्षेत्र में बिना खर्च की गई सबसे ज्यादा राशि रही है।
केजरीवाल सरकार का शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का दावा वहीं खत्म हो जाता है जब सरकारी आंकड़ों से यह पता चलता है कि जहां 2013-14 में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 17.75 लाख विद्यार्थी थे वे केजरीवाल की सरकार के समय 2015-16 में कम होकर 16.77 लाख रह गए जबकि प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पिछले दो वर्षों में 1.42 लाख बढ़ी है। इसी प्रकार 10वीं के बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम भी 98.40 प्रतिशत से कम होकर 91 प्रतिशत रह गया है। डॉ. किरण वालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने यह वायदा किया था कि सत्ता में आने के बादी 500 नए स्कूल बनाएगी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



