चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू ने की अपील, हर किसी को वोट देना चाहिए

Summary :

70 विधानसभा सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है

दिल्ली विधानसभा चुनाव की आज वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में मोती बाग के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि चुनाव की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और दिल्ली भर में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। सुबह से ही दिल्ली में चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। यहाँ आने वाले मतदाताओं का ध्यान रखा जा रहा है और उन्हें सुविधा दी जा रही है।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए किया आग्रह

चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने लोगों से अपील करते हुए सभी नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह ने कहा कि मैं सभी से मतदान करने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए मनाने का आग्रह करता हूँ। सभी को मतदान करना चाहिए। मैंने मतदाताओं से भी बात की। हर कोई बहुत खुश है।

699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
दिल्ली में आज सुबह 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ,कई  मतदाताओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच 8वीं विधानसभा के लिए अपने मत डाले। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।