Lodhi Colony Fire Incident : दिल्ली के लोधी कॉलोनी में आग लगने की बड़ी घटना सामने आ रही है. बता दें, आज मंगलवार सुबह उस समय भारी हड़कंप मच गया जब एक घर में आग लगने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए. बता दें तीनों की मौत की पुष्टि हो गई है.
घटना लोधी कॉलीनी के बी ब्लॉक में सुबह 10.22 बजे की है. आग इतनी तेज थी कि घरवालों को निकलने का मौका नहीं मिला और घर में मौजूद महिला और दो बच्चों की जलकर मौत हो गई।
घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड
फायर ब्रिगेड के विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक घर में लगी थी और उसने देखते ही देखते ये फैल गई.
घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. तीसरी मंजिल पर तलाशी अभियान के दौरान एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव बरामद हुए.
हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आग पर काबू पा लिया था मगर बावजूद इसके 3 लोगों की मौत हो गई. टीम ने कूलिंग ऑपरेशन शुरू कर आगे की संभावना को कम किया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. हालंकि इस पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है. हादसे में जिनकी जान गई उनकी पहचान आकांक्षा 41 वर्ष (मां) आराध्या 14 वर्ष व माही 9 वर्ष (बेटियां) के रोप में हुई है.
यह भी पढ़ें – सोनम वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, पसंद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज की मिली अनुमति



Download Android App
Download iOS App




