दक्षिणी दिल्ली : द्वारका सेक्टर-8 डिपो में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां खड़ी डीटीसी बसें अचानकर धू-धूकर जलने लगी। डीटीसी डिपो में तैनात कर्मचारियों ने मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पुहंच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
हालांकि इस आग में तीन बसें पूरी तरह से जल गई। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 6 बजे द्वारका सेक्टर-8 स्थित दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) डिपो में खड़ी एसी बस में अचानक आग लग गई। डिपो में मौजूद कर्मचारी बस की आग बुझा पाते उससे पहले उसके साथ खड़ी दो अन्य बसों में भी आग लग गई। इसके बाद मामले की सूचना दमकल और स्थानीय पुलिस को दी गई।
71 होटलों का फायर एनओसी कैंसल
सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब आधा घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कर्मचारियों के मुताबिक आग इतनी जबरदस्त थी कि आग की लपटें करीब 25 फुट ऊपर तक उठ रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं इस मामले पर डीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केवल एक बस में आग लगी है। बस का अंदर का ढाचा जलकर खाक हो चुका है, लेकिन बस का इंजन सुरक्षित है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



