फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Summary :

NULL

पश्चिमी दिल्ली : रोहिणी जिले के बवाना इलाके में एक बार फिर फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की आसपास की फैक्ट्री में आग लगने का खतरा बन गया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
दमकल व पुलिस के अनुसार शानिवर सुबह पांच बजे सूचना मिली की बवाना आद्योगिक क्षेत्र स्थित फ़ोटो फ्रेम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही एक-एक कर दमकल की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। फैक्ट्री में कागज, लकड़ी, कपड़ा आदि भारी मात्रा में रखे होने के कारण आग काफी तेजी से फैली थी। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री तीन मंजिला बनी हुई है। घटना के दौरान पांच-छह मजदूर फैक्ट्री के अंदर थे, जोकि समय रहते आग लगते बाहर निकल आये थे।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team