राधानी दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में बुधवार सुबह आह लग गई। आग हॉस्पिटल की पहली मंजिल के मेडिसिन डिपार्टमेंट में सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर लगी थी। धीरे-धीरे आग एच ब्लॉक वार्ड 11 तक पहुंच गई। समय रहते हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। चश्मदीदों के अनुसार आग आज सुबह साढ़े 6 बजे लगी थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दस से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। हॉस्पिटल स्टाफ की मदद से 60 से अधिक मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया।

आईसीयू और उसके आस पास कूलिंग का काम चल रहा है। जिस बिल्डिंग में आग लगी वह तीन मंजिला है। आग पहले फ्लोर पर लगी थी। दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि जब आग लगी तब आईसीयू वार्ड के अंदर 60 मरीज भर्ती थे। उन सभी को सबसे पहले सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके कुछ समय बाद आग पर भी काबू पा लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



