गूगल ने दिया स्पष्टीकरण, कहा- Google Pay किसी तीसरे पक्ष के साथ लेनदेन के आंकड़ों को साझा नहीं करती

Summary :

गूगल ने कहा है कि गूगल पे भुगतान प्रवाह के बाहर किसी तीसरे पक्ष से ग्राहकों के लेनदेन के आंकड़ों को साझा नहीं करती है।

गूगल ने कहा है कि गूगल पे भुगतान प्रवाह के बाहर किसी तीसरे पक्ष से ग्राहकों के लेनदेन के आंकड़ों को साझा नहीं करती है। इस तरह की खबरें आई थीं कि कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि एनपीसीआई तथा भुगतान सेवाप्रदाता (पीएसपी) बैंकों की अनुमति से वह ग्राहकों के लेनदेन के आंकड़ों को तीसरे पक्ष के साथ साझा कर सकती है। 
इन खबरों के बाद गूगल की तरफ से स्पष्टीकरण देते हुए गूगल के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, गूगल द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में दिए गए हलफनामे के बाद मीडिया में जो खबरें आई हैं, वे पूर्ण तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। 
प्रवक्ता ने कहा कि गूगल पे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपरीसीआई) द्वारा जारी एकीकृत भुगतान अंतरपृष्ठ (यूपीआई) प्रक्रियागत दिशानिर्देशों तथा अन्य कानूनों का पूरी तरह अनुपालन करती है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम भुगतान प्रवाह के बाहर ग्राहकों के लेनदेन से संबंधित आंकड़े किसी तीसरे पक्ष से साझा नहीं करते हैं।’’

Desk Team