पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल के करीबी माने जाने वाले गुजरात के बोटाद जिले के गढडा स्वामीनारायण मंदिर के महंत एस पी स्वामी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें वह एक उम्रदराज भक्त को लात मारते नजर आ रहे हैं। स्वामी की राजनीति में भी कथित तौर पर खासी दखल मानी जाती है और वह विपक्षी कांग्रेस के करीबी माने जाते हैं।
उन्होंने पिछले माह हार्दिक के अनशन के दौरान उन्हें पानी पिला कर जलत्याग समाप्त कराया था। वही, पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके मंदिर का दौरा भी किया था। कुछ सेकंड के इस वीडियो की तिथि अभी स्पष्ट नहीं है पर इसमें मंदिर के भंडार के प्रभारी यानी कोठारी स्वामी के कार्यालय में एक बैठक के दौरान उन्हें जमीन पर बैठे भक्त पर लात से प्रहार करते देखा जा सकता है। बताया जाता है कि यह बैठक मंदिर ट्रस्ट की मतदाता सूची के सबंध में थी।
गुजरात : क्लर्क की परीक्षा में पूछा गया हार्दिक पटेल के अनशन से जुड़ा सवाल
इस दौरान उक्त भक्त जब कुछ कहते हैं तो पहले वहां सिंहासननुमा कुर्सी पर बैठे कोठारी स्वामी गुस्से में कुछ कहते हैं और इसी दौरान महंत एस पी स्वामी उसकी ओर जाते हैं और उस पर लात से प्रहार करते हैं। इस वीडियो को लेकर मची सनसनी के बीच स्वामी अथवा मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। जिस भक्त पर उन्होंने प्रहार किया था, उसकी भी कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं मिल सकी है।


Download Android App
Download iOS App



