अल्मोड़ा : रक्षा सहयोग एवं सामरिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए भारत और अमेरिका के बीच ”संयुक्त युद्ध अभ्यास 2018′ रानीखेत स्थित चौबटिया में प्रारम्भ हो गया है। दोनों देशों के जवानों ने अपने-अपने देशों के ध्वजों के साथ सेना के मैदान चैबटिया में अमेरिकन मेजर जनरल विलयम ग्राह्म व भारतीय सेना 99 ब्रिगेड के मेजर जनरल कविंद्र सिंह को सलामी दी। दोनों अधिकारियों ने परेड का संयुक्त निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों देशों के जवानों ने चैबटिया व आस-पास के वन क्षेत्रों मेें चलने वाले इस युद्ध अभ्यास में भाग लिया। संयुक्त सैन्य अभ्यास पर्वतीय जटिल परिस्थितियों में काउंटर इंसर्जेसी एवं काउंटर आतंकवाद के तहत दोनों गणतांत्रिक देशों के बीच यह 14वां सैन्याभ्यास है।
दोनों देशों के जवानों के मार्च पास्ट के बाद अमेरिकी फौज के मेजर जनरल विलयम ग्राह्म व भारतीय सेना के मेजर जनरल कविंद्र सिंह ने अपने संबोधन में जवानों को संयुक्त सैन्य अभ्यास के विषय में जानकारी दी। दो सप्ताह तक चलने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में भारत की ओर से कांगो ब्रिगेड, गरुड़ डिवीजन व सूर्य कमान की एक बटालियन, जबकि अमेरिका की तरफ से 1 इंफैंट्री बटालियन, 23 इंफैंट्री रेजीमेंट, 2 स्ट्राइकर ब्रिगेड, काम्बैट टीम व 7 इंफैंट्री डिवीजन की एक कंपनी युद्धाभ्यास में भाग ले रही है। इस युद्धाभ्यास का मकशद दोनों देशों की सैन्य टुकडियां एक-दूसरे की संगठनात्मक, हथियारों व सैन्य उपकरणों से रुबरु होना है।
सैन्य अभ्यास में 350 अमेरिकी जवान लेंगे हिस्सा
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



