प्रशात किशोर के आने के बाद जदयू और सशक्त होगा : रामचन्द्र सिन्हा 

Summary :

NULL

पटना  : आज जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रशांत किशोर जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। याद रहे कि यही प्रशांत किशोर पहले भी जदयू आईटीआई सेल के लिए काम कर चुके हैं। इसकी जानकारी आज पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह एवं राज्यसभा सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिन्हा ने पत्रकारों से वार्तालाप में कही।
उन्होंने कहा कि जदयू में 30 प्रकोष्ठ काम कर रही है और पार्टी द्वारा पंचायत स्तर के लिए भी कार्यकत्र्ता बहाल करेगी साथ ही बूथ एजेंट भी अपना बनायेंगे, जिसके बाद लगभग 80 हजार मतदाता होंगे उसे प्रशिक्षण दिया जायेगा जो जिलों में राजनीतिक कार्यक्रम करेगे जैसे अनुसूचित जनजाजति, अतिपिछड़ा महिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ये सभी कार्यक्रम करेंगे। लोकसभा चुनाव के पहले हमारे कार्यकत्र्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। ताकि वे चुनाव में काम कर सकें। जिन जिलों में रोड शो बाकी है वहां रोड शो किया जायेगा। अभी तक हर पंचायत से बूथ कमेटी के लिए पांच हजार की लिस्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द लोकसभा सीट का बंटवारा हो जायेगा।
श्री सिन्हा ने कहा कि प्रशांत किशोर के आने से पार्टी और मजबूत होगी। किस पार्टी के लिए वे काम किये और वे हारे या जीत इससे हमें कोई लेना-देना नहीं। हम जानते हैं वे युवा हैं संघर्षरत हैं। एक प्रश्न के उतर में उन्होंने कहा कि लोकसभा में उम्मीदवार बनायेगा या नहीं वह पार्टी का कार्य है इसकी जानकारी हमें नहीं। इस अवसर पर नवीन आर्या, अरविन्द सहनीी इत्यादि उपस्थित थे।

Desk Team