नई दिल्ली : नई दिल्ली जिला पुलिस ने एनडीएमसी में जॉब के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच कर रही है। डीसीपी न्यू दिल्ली मधुर वर्मा ने बताया कि संपत राम चौधरी अपने परिवार के साथ अलवर में रहता है। वह अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। एक लाइब्रेरी में उनकी मुलाकात संतोष मीणा नाम के व्यक्ति से हुई।
उसने एक लाख रुपए में एनडीएमसी में उसकी नौकरी लगवाने की बात कही। संपत ने पैसे देने के लिए कुछ टाइम मांग लिया। आरोपी ने उसे ऑफर लेटर दे दिया, जिसमें माली की नौकरी पक्की होने की बात लिखी थी। पीड़ित गत 30 मई को तीन-चार लोगों को लेकर आरोपी के पास पहुंचा और ज्वाइनिंग कराने की बात कही। लेकिन आरोपी संपत ने यह कहकर बात टाल दी कि आज प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण के कारण ज्वाइनिंग नहीं हो सकती। इधर, संपत एनडीएमसी ऑफिस के भीतर पहुंच गया। जहां लेटर दिखाने पर पता चला कि ऑफर लेटर फर्जी है।
जिसके बाद एसएचओ विनोंद नारंग की टीम जांच में जुट गई। पुलिस टीम में शामिल एसआई संदीप अहलावत, एएसआई जोगिन्दर सिंह, सतीश कुमार, अरुण पाल, कांस्टेबल आदि ने हार्ड वर्क करते हुए आरोपी सुनील और प्रकाश मीणा को दबोच लिया, जबकि संतोष मीणा वह गिरोह में शामिल अन्य लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने बताया कि गिरोह का मास्टर माइंड मनीश पांडेय उर्फ अनुराग तिवारी है। वह नई दिल्ली में कॉल सेंटर भी चलाता है।


Download Android App
Download iOS App



