दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान पत्रकारों को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के समान मानना चाहिए और उनकी सरकार पत्रकारों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखने वाली है।
Journalists are reporting from most adverse situations. They shud be treated as frontline workers and shud be allowed vaccination on priority. Delhi govt is writing to centre in this regard
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 14, 2021
केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पत्रकार बहुत कठिन स्थिति में खबरें दे रहे हैं। उन्हें अग्रिम मोर्चे का कर्मी मानना चाहिए और प्राथमिकता के आधार पर उनका टीकाकरण होना चाहिए। दिल्ली सरकार इस संबंध में केंद्र को पत्र लिख रही है।’’ राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक साल में कई पत्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और उनमें से कई की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



