दिल्ली के कालकाजी में मां और दो बेटों के सुसाइड से हड़कंप, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

Summary :

Kalkaji Suicide Case: दिल्ली के कालकाजी इलाके में शुक्रवार को एक 52 वर्षीय महिला ने अपने दो बेटों के साथ आत्महत्या कर ली। इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब कोर्ट के आदेश पर नोटिस देने गई पुलिस टीम ने फ्लैट का दरवाजा डुप्लीकेट चाबी से खोलकर अंदर प्रवेश किया। जानकारी के अनुसार, घटना कालकाजी स्थित जी-70बी फ्लैट की है। यहां अनुराधा कपूर (52) और उनके दो बेटे आशीष कपूर (32) और चैतन्य कपूर (27) सीलिंग फैन से लटके हुए मिले। घर के अंदर का दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद पुलिस पुलिसकर्मी भी सहम गए। Kalkaji…

Kalkaji Suicide Case: दिल्ली के कालकाजी इलाके में शुक्रवार को एक 52 वर्षीय महिला ने अपने दो बेटों के साथ आत्महत्या कर ली। इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब कोर्ट के आदेश पर नोटिस देने गई पुलिस टीम ने फ्लैट का दरवाजा डुप्लीकेट चाबी से खोलकर अंदर प्रवेश किया। जानकारी के अनुसार, घटना कालकाजी स्थित जी-70बी फ्लैट की है। यहां अनुराधा कपूर (52) और उनके दो बेटे आशीष कपूर (32) और चैतन्य कपूर (27) सीलिंग फैन से लटके हुए मिले। घर के अंदर का दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद पुलिस पुलिसकर्मी भी सहम गए।

Kalkaji Suicide Case
Kalkaji Suicide Case

Kalkaji Suicide Case: सीलिंग फैन से लटके मिले शव

साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी हेमंत तिवारी ने बताया कि पुलिस का एक स्टाफ कोर्ट द्वारा जारी कब्जा आदेश के संबंध में नोटिस देने के लिए फ्लैट पहुंचा था। कई बार बेल बजाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी की मदद से दरवाजा खोला। अंदर प्रवेश करते ही तीनों के शव सीलिंग फैन से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत पीसीआर को सूचना दी।

Kalkaji Suicide Case
Kalkaji Suicide Case

मानसिक तनाव से जूझ रहा था परिवार

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह कॉल दोपहर करीब 2:47 बजे कालकाजी थाने में प्राप्त हुई थी। इसके बाद संबंधित टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की प्रक्रिया शुरू की। मौके से बरामद एक नोट में संकेत मिले हैं कि परिवार लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा था। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि मानसिक तनाव और अवसाद ने ही उन्हें यह चरम कदम उठाने पर मजबूर किया।

Kalkaji Suicide Case
Kalkaji Suicide Case

Kalkaji Suicide Case: जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर सेक्शन 194 बीएनएसएस के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है, जिसमें परिवार की आर्थिक स्थिति, मानसिक स्वास्थ्य और कोर्ट के आदेश से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Kalkaji Suicide Case
Kalkaji Suicide Case

ALSO READ: Lucknow: कुशीनगर में धर्मांतरण के दो नए मामले, पीड़ित परिवारों ने विहिप से मांगी मदद

Rahul Kumar Rawat