नई दिल्ली : विवादों में रहे आम आदमी पार्टी से निष्काषित विधायक कपिल मिश्रा को आज दिल्ली विधानसभा में बेहद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा । दिल्ली सरकार ने GST पर एक दिन का विशेष अधिवेशन बुलाया था जिस पर दिल्ली विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ दिल्ली विधानसभा में बहस के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने निष्काषित विधायक कपिल मिश्रा पर हमला कर दिया। जहां उनके साथ हाथापाई हुई ।
कपिल मिश्रा ने आरोप लगाते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा में हाथापाई उनके साथ हाथापाई की है विधानसभा से बाहर निकाले जाने के बाद आम आदमी पार्टी से निष्काषित विधायक कपिल मिश्रा ने बताया कि मैंने विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी थी। कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घोटाले को लेकर जांच करें और मुझे बोलने का मौका दें। मैंने मांग की थी कि रामलीला मैदान में जनता के सामने अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन के घोटालों के खिलाफ विशेष सत्र बुलाना चाहिए। यह कहते हुए जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो आम आदमी पार्टी के 5-7 विधायकों ने मुझे मारना शुरू कर दिया । जिसमे मदनलाल और खान जैसे विधायक शामिल थे।




Download Android App
Download iOS App




