नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव-प्रचार अभियान के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों जोरशोर से सरकार के कामों और पूर्ण राज्य के मुद्दे को उठा रहे हैं। वे जनता को बता रहे हैं कि दिल्ली के लोग किसी भी मायने में कम नहीं हैं। उनके वोट की कीमत अन्य राज्यों की तुलना कहीं कम नहीं हैं। सुल्तानपुर माजरा में शनिवार को आयोजित एक जनसभा के दौरान आप के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चार साल पहले आपने मेरे जैसे एक छोटे से आदमी को दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया।
इसके लिए मैं आप का एहसान मंद हूं इसीलिए मेरी कोशिश है कि आपका यह विश्वास टूटना नहीं चाहिए। दिल्ली सरकार के कामों की जानकारी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि जितना काम हमने चार वर्षों में किया उतना आजादी के बाद भाजपा शासित राज्यों में अभी तक नहीं हुआ, दिल्ली में तो 70 सालों से नहीं हुआ। हमने दिल्ली सरकार के 35 अस्पतालों में इलाज बिल्कुल मुफ्त कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार से पहले दिल्ली में रोज बिजली जाती थी।
लेकिन अब चौबीस घंटों बिजली की आपूर्ति हो रही है वो भी दुनिया में सबसे सस्ते रेट पर। दिल्ली में 200 यूनिट तक एक रुपये यूनिट में बिजली मिल रही है। विकास के मुद्दे पर अपनी पूर्ववर्ती सरकारों को घेरते हुए केजरीवाल ने कहा कि पहले इंडिया गेट पर सड़क बनाने से विकास की इतिश्री मानी जाती थी। लेकिन रिंग रोड से उतरकर ही असली दिल्ली का पता चलता है। दिल्ली में अब एक साथ 10 हजार गलियां बन रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



