दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में हो रही है कमी, रिकवरी रेट में आ रही तेजी : CM केजरीवाल

Summary :

केजरीवाल ने कहा कि ” हमने परीक्षणों की संख्या बढ़ा दी है। एक अच्छा संकेत है, पहले 100 लोग जिनके नमूने एकत्र किए जाते थे उनमे में से 31 लोग पॉजिटिव निकलते थे लेकिन आज 100 में से 13 लोग का टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है।

दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। वैश्विक महामारी की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस खतरनाक वायरस से राजधानी में संक्रमितों के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में आज (1 जुलाई) कोरोना वायरस के सिर्फ 26,000 सक्रिय मामले हैं।

उन्होंने कहा कि “केंद्र सरकार की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 30 जून तक कोरोना के 1 लाख केस और लगभग 60,000 सक्रिय मामले होने का अनुमान था। लेकिन इसके मुकाबले दिल्ली में संक्रमण के कम मामले हैं । केजरीवाल ने कहा कि इस समय दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना वायरस के 5,800 मरीज़ हैं।  एक हफ्ता पहले 6,250 मरीज थे। दिल्ली में मरीज़ों की संख्या बढ़ने की बजाए कम होती जा रही है। अब तक दिल्ली में कोरोना के कुल 87,000 मामले आए हैं जिसमें से 58,000 मरीज ठीक हो गए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि, लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है। यह वायरस अप्रत्याशित है। हमें अपने प्रयासों को और अधिक दृढ़ता के साथ जारी रखना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि ” हमने परीक्षणों की संख्या बढ़ा दी है। एक अच्छा संकेत है, पहले 100 लोग जिनके नमूने एकत्र किए जाते थे उनमे में से 31 लोग पॉजिटिव निकलते थे  लेकिन आज 100 में से 13 लोग का टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है।
गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 2199 नए मामले सामने आए और 62 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 87 हजार 360 हो गए हैं, जबकि 2742 लोगों की जान जा चुकी है।

UP में छोटे कारोबारियों और कारीगरों की हालत खराब, ठोस पैकेज की जरूरत : प्रियंका गांधी

Desk Team