पूर्वी दिल्ली : नंद नगरी डीएम ऑफिस के बाहर सोमवार दोपहर उस समय बवाल खड़ा हो गया, जब पति से दगा मिलने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से हताश एक किन्नर ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस ने शबनम (32) को आग लगाने से रोक लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी काउंसलिंग कराई गई है। साथ ही उससे कहा गया है कि वह अपने पति के खिलाफ शिकायत दे सकती है। जिस पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, शबनम (32) ने सुंदर नगरी इलाके में रहती है। करीब चार वर्ष तक रिजवान मंसूरी (30) के साथ लिव इन रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों की शादी को दो वर्ष हो चुके हैं।
मगर करीब दो माह पूर्व शबनम को पता चला कि रिजवान ने मयूर विहार इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ शादी कर ली है। शबनम ने इसका विरोध किया तो करीब एक सप्ताह पूर्व रिजवान के ससुराल ने शबनम के घर जाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि इस मामले में शबनम ने नंद नगरी पुलिस को शिकायत भी दी थी।
मगर पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। पति की दगा और पुलिस से मदद न मिल पाने से हताश होकर उसने नंद नगरी डी.एम.ऑफिस सोमवार दोपह करीब 12 बजे आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना को वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने फोन के कैमरों में भी कैद कर लिया। जिसके बाद घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



