गांधीनगर में गुजरात विधानसभा में एक तेंदुआ घुस आने से खौफ का माहौल पैदा हो गया है। वही तेंदुए के घुसने की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी वर्तमान में तेंदुए का पता लगाने के लिए एक खोज ऑपरेशन कर रहे हैं। विधानसभा में उसे पकड़ने के लिए पिंजरे और कई जगहों पर बेहोशी की दवाई लगाई गई हैं।
100 लोगों की टीम उसे पकड़ने में जुटी हुई है। तेंदुए के कारण कामकाज रुक गया है। इस सचिवालय में सभी मुख्य सचिव और मंत्री बैठते हैं। इसके अलावा सचिवालय में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी कार्यालय है। माना जा रहा है कि तेंदुए को पकड़ने का ऑपरेशन दोपहर चक चल सकता है। जानकारी के अनुसार गेट नंबर सात से इस तेंदुए के घुसने का शक है।
सुरक्षा के मद्देनजर सचिवालय में लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। सचिवालय के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार तेंदुए ने रात के 2 बजे सचिवालय परिसर में प्रवेश किया। उसे पकड़ने के लिए कई जगहों पर बेहोशी की दवाई और पिंजरे लगाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



