एलजी ने किया ऐति​हासिक स्थलों का दौरा

Summary :

NULL

नई दिल्ली: एलजी अनिल बैजल ने शनिवार को राजघाट समेत कई अन्य स्मारकों का दौरा किया। एलजी अनिल बैजल ने अपने दौरे की शुरुआत राजघाट से की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश दिए कि राजघाट क्षेत्र के आसपास के सभी, सेंट्रल वर्ज पार्क आदि को समुचित तरीके से सुधारा जाए ताकि यह देखने में सुंदर लगें। समुचित साफ सफाई तथा दिशासूचकों में एकरूपता मुख्य ध्येय हो। राजघाट की ओर जाने वाले रोड की मरम्मत आदि की जाए।

इसके बाद एलजी ने हुमायूं मकबरा और निजामुद्दीन क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने एसडीएमसी को निजामुद्दीन बस्ती क्षेत्र के आसपास दो पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश भी दिए ताकि इससे यहां की अवैध पार्किंग और यातायात जाम की समस्या से निजात मिल सके।

एलजी ने आयुक्त एसडीएमसी को सुनहरी नाला पर बनी पार्किंग जो डीआईएमटीएस द्वारा प्रयोग नहीं की जा रही है उसको उर्स के दिनों में बस पार्किंग के लिए विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए आश्रय स्थल शौचालय आदि निर्माण के लिए सभी एजेंसियों के बीच समन्वय करने को भी कहा।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Desk Team