शराब की तस्करी करने वाला गिरफ्तार

Summary :

तलाशी के दौरान वहां से अवैध शराब की 57 पेटियां बरामद हुईं, जिसमें 2826 शराब की बोतलें रखी हुई थी। आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे का आदी है और रुपए के लिए तस्करी करने लगा था।

दक्षिणी दिल्ली : कार के सीट को शराब की तस्करी के लिए खास तौर से बनाकर उसमें हरियाणा निर्मित शराब रखकर दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर वाले इलाकों में शराब की सप्लाई करने वाले एक शातिर तस्कर को ओखला इंडस्ट्रीयल एरिया पुलिस ने दबोचकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है। 
आरोपी की पहचान सूरज (22) के तौर पर की गई है, जिसे एसीपी सरिता विहार ढाल सिंह की निगरानी में एसआई दीपक पवार की टीम ने गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर गोविन्दपुरी मेट्रो स्टेशन के पास मां आनंदमई मार्ग पर घेराबंदी कर कार से पहुंचे आरोपी को पकड़ लिया। 
उसकी कार की तलाशी के दौरान वहां से अवैध शराब की 57 पेटियां बरामद हुईं, जिसमें 2826 शराब की बोतलें रखी हुई थी। आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे का आदी है और रुपए के लिए तस्करी करने लगा था। 

Desk Team