ट्रेड फेयर में मध्यप्रदेश मंडप को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

Summary :

India International Trade Fair-2026 : 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 में एक बार फिर मध्यप्रदेश को कांस्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय व्यापार एवं संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष जावेद अशरफ द्वारा मध्यप्रदेश के लिए मेले की थीम विकास और विरासत के लिए मध्यप्रदेश मंडप द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में कांस्य पदक प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन की ओर से मध्यप्रदेश मंडप के संचालक बी.एन तिवारी ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक समरथ मंडलोई सहित अन्य अधिकारी, मध्यप्रदेश…

India International Trade Fair-2026 : 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 में एक बार फिर मध्यप्रदेश को कांस्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय व्यापार एवं संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष जावेद अशरफ द्वारा मध्यप्रदेश के लिए मेले की थीम विकास और विरासत के लिए मध्यप्रदेश मंडप द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में कांस्य पदक प्रदान किया गया।

मध्यप्रदेश शासन की ओर से मध्यप्रदेश मंडप के संचालक बी.एन तिवारी ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक समरथ मंडलोई सहित अन्य अधिकारी, मध्यप्रदेश के कलाकार, शिल्पकार आदि उपस्थित थे। 45वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 में मध्यप्रदेश मंडप को मेले की थीम विकास और विरासत के अनुरूप आकर्षक ढंग से सजाया गया। मध्यप्रदेश मंडप के संचालक बी.एन तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश मण्डप में विकास के सौपान के रूप में औद्योगिक क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बनाई गयी विभिन्न नीतियों, उपलब्धियों को दर्शाया गया। जिनमें एमएसएमई विकास पालिसी-2025, म.प्र. स्टार्टअप पॉलिसी एंड इम्पलीमेंटेशन स्कीम 2025, मध्यप्रदेश एलाटमेन्ट आफ इण्डस्ट्रियल लैण्ड एण्ड बिल्डिग एण्ड मैनेजमेन्ट रूल्स टू एमएसएमई-2025 व मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी जानकारी प्रमुख रूप से प्रदर्शित की गई।

इन नीतियों को भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा सर्वाधिक निवेश मित्र नीतियों के रूप में सराहा गया था। उन्होंने बताया कि समृद्ध किसान, आत्म निर्भर महिलायें, शिक्षा एवं कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण, सड़कें, मेट्रो और नवीकरणीय ऊर्जा अवसंरचना, सूचना प्रौद्योगिकी और संरचना आदि को पैनल एवं चित्रावली के माध्यम से बखूवी दर्शाया गया है। जीआईमैप एवं ओडीओपी मैप के द्वारा प्रदेश के उत्पादों की जानकारी प्रदर्शित की गई तथा इनमें से कुछ उत्पादों के विेक्रय स्टाल भी लगाये गये। मंडप में जरी जरदोजी एवं गौंड पेन्टिग का सजीव प्रदर्शन भी किया गया।

बीएन तिवारी ने बताया ‌कि मंडप के प्रवेश द्वारों को महाकाल लोक का स्वरूप दिया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार को उज्जैन की वेध शाला, वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला तथा विक्रमादित्य वैदिक घड़ी से सजाया गया जिसने प्राचीन काल से उज्जैन नगर के काल गणना एवं खगोल विज्ञान के महत्वपूर्ण वैश्विक केन्द्र होने की ओर दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया। इसके अलावा मंडप में मध्यप्रदेश की विरासत को खजुराहो मन्दिर, सांची स्तूप, भीम बैठका, एकात्म धाम, महेश्वर, इन्दौर के राजवाड़ा, ग्वालियर फोर्ट, चौसठ योगिनी मन्दिर, विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सव सिंहस्थ मेला 2028, प्रदेश के प्रसिद्ध संगीतकारों, गायकों एवं प्रदेश के मनोरम दृश्यों और विशिष्ट स्थानों की पृष्ठभूमि में फिल्माए गये चलचित्रों के माध्यम से भी दर्शाया गया। मंडप में वन्यजीव दीवार ने भी दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया। जिससे वन्य जीवों के संरक्षण में मध्यप्रदेश राज्य के योगदान से दर्शक परिचित हुए।

Sumant Chaudhary