नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने शनिवार को ग्रेटर कैलाश पार्ट एक में स्वच्छता सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लोगों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने एम ब्लाॅक के व्यापारियों, आरडब्ल्यूए के सदस्यों और नागरिकों से अपनी काॅलोनियों और आसपास को बेहतर रूप से स्वच्छ बनाने की दिशा में काम करने को कहा। उन्होंने पूरे क्षेत्र को कूड़ा मुक्त बनाने के परिणामजनक कोशिशों के लिये निगम की सराहना की।
गंभीर ने लोगों को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए विशेष तौर पर प्रयास करने को कहा। उन्होंने मार्केट में घूम कर कूड़े को अलग-अलग करने और स्वच्छता की जरूरत के बारे में व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श किया और दो रंग के कूड़ेदान भी वितरित किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदन की नेता शिखा राय ने की। इस मौके पर राय ने कहा कि हमारे निगम ने अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करने के लिये समुचित बुनियादी ढांचा प्रदान किया है। हम लोगों द्वारा शौचालयों का इस्तेमाल करने और अपने इलाकों को साफ सुथरा बनाकर बेहतर रैंकिंग पाने में योगदान दे सकते हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



