मालवीय नगर अग्निकांड मामले में पर्यटकों समेत अब 21 की मौत, 35 घायलों का चल रहा अस्पताल में इलाज

Summary :

Malviya Nagar Hotel Fire Deaths : आज दिल्ली की सुबह बड़े हादसे में दर्ज हो गई. दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को होटल फ्लोरिस स्टे के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी. पहले इस घटना में 10 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया था, फिर 20 आंकड़े दर्ज किए गए अब यह आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है. Foreigners Dies in the Malviya Nagar Hotel Fire : विदेशी पर्यटकों की भी मौत बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट होटल में विदेशी नागरिक भी रुक हुए थे, उनकी भी मौत हो गई है. वहीं, इस घटना में…

Malviya Nagar Hotel Fire Deaths : आज दिल्ली की सुबह बड़े हादसे में दर्ज हो गई. दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को होटल फ्लोरिस स्टे के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी. पहले इस घटना में 10 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया था, फिर 20 आंकड़े दर्ज किए गए अब यह आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है.

Foreigners Dies in the Malviya Nagar Hotel Fire : विदेशी पर्यटकों की भी मौत

Malviya Nagar Hotel Fire Deaths
Malviya Nagar Hotel Fire Deaths

बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट होटल में विदेशी नागरिक भी रुक हुए थे, उनकी भी मौत हो गई है. वहीं, इस घटना में करीब 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. आग इतनी भीषण थी कि लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की.

जांच में पता चला है कि होटल के पास मैक्स हॉस्पिटल है, जहां इलाज कराने के लिए आने वाले लोग यहीं ठहरते थे. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त होटल में विदेशी पर्यटक ठहरे हुए थे. आग की लपटें बढ़ने पर लोग ऊपरी मंजिलों से कूदकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए. स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर उनकी मदद की और कुछ लोगों को तो स्थानीय लोगों ने अंदर जाकर रेस्क्यू भी किया.

Malviya Nagar Hotel Fire : क्या थी घटना

Malviya Nagar Hotel Fire Deaths
Malviya Nagar Hotel Fire Deaths

बता दें यह घटना सुबह करीब 9 बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. आग से घायलों को मैक्स अस्पताल में इलाजा के लिए भर्ती कराया गया है. दिल्ली में पिछले कुछ दशकों में कई बेहद भीषण और दर्दनाक अग्निकांड हुए हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई है. दिल्ली में उपहार सिनेमा से बवाना पटाखा फैक्ट्री और मालवीय नगर के होटल फ्लॉरिस स्टे के अग्निकांड हुए.

21 Indians Died in Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत

दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है. हालांकि आग बुझाने को लेकर फायर बिग्रेड टीम को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा है. मगर दुखद यह रहा कि इस घटना में कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है. यह घटना दिल्ली में लगातार आग की हो रही घटनाओं में एक कड़ी के रूप में जुड़ गई है. इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और नए आग की वजहों पर जांच कर रही है.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।