मनीष सिसोदिया ने AAP को वोट करने की अपील की, कहा- नीयत ईमानदार हो तो तस्वीर बदली जा सकती है

Summary :

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी शहर को यह गारंटी दे रहा है कि आने वाले पांच वर्षों में लोगों का विश्वास पूरा होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि शहर बीते पांच सालों में अपने स्कूलों व अस्पतालों में बदलाव का सबूत रहा है और दिल्लीवासी  जानते हैं कि अगर मकसद सही हो तो तस्वीर बदली जा सकती है।

इसके साथ ही उन्होंने शहर के लोगों से 8 फरवरी को झाड़ू के लिए वोट करने की है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी शहर को यह गारंटी दे रहा है कि आने वाले पांच वर्षों में लोगों का विश्वास पूरा होगा। उन्होंने कहा, “दिल्ली ने पिछले पांच सालों में अपने स्कूलों, अस्पतालों, बिजली पानी के बिलों को बदलते देखा है। शहर ने जाना है कि नीयत यदि ईमानदार हो तो तस्वीर बदली जा सकती है।

शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- राम मंदिर निर्माण को लेकर राजनीति की नहीं थी उम्मीद

दिल्ली के इस भरोसे को हम गारंटी से निभाएंगे, आप बस काम पर वोट दीजिएगा।”दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मनीष सिसोदिया गली-गली घूमकर वोट मांग रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा में रोजाना 18 किलोमीटर की पदयात्रा कर मनीष सिसोदिया घर-घर जाकर लोगों से अरविंद केजरीवाल को वोट करने की अपील कर रहे हैं।

Desk Team