Manish Sisodia latest Update: दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कथित शराब घोटाले के आरोपी आप नेता Manish Sisodia और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी।
Highlights:
- मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ी
- दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार तक बढ़ाई
- इस मामले में कुल 18 लोग किये गए हैं गिरफ्तार
बता दें कि सीबीआई CBI की गिरफ्तारी के बाद पिछले साल 26 फरवरी से सिसोदिया हिरासत में हैं। इसके बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया।
15 मई को दिल्ली कोर्ट ने इसी मामले में उनकी हिरासत 30 मई तक बढ़ा दी थी।
इस बीच, दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज दिन में अपना फैसला सुनाएगी।
इस मामले में 8वीं चार्जशीट और कुल 18 गिरफ्तारियां
पिछले हफ्ते, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक विशेष अदालत के समक्ष अपनी आठवीं चार्जशीट दायर की। इसमें आम आदमी पार्टी (आप) और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया।
मामले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, बीआरएस नेता के कविता और कई अन्य शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App




