नई दिल्ली : वालमार्ट-फ्लिपकार्ट डील और रिटेल व्यापार में एफडीआई के विरोध में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के तत्वावधान में देशभर में बंद बुलाया गया। संसद मार्ग पर आयोजित धरने में व्यापारियों ने जमकर वालमार्ट-फ्लिपकार्ट के मुद्दे को उठाया। इस दौरान व्यापारियों का कहना था कि सीलिंग के कारण हम बर्बाद हो चुके हैं। हम व्यापारी होने के साथ वोटर भी है।
इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि देश भर में बंद का व्यापक असर रहा। प्रमुख रूप से महाराष्ट्र, गुजरात,उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, आसाम, पश्चिम बंगाल, जम्मू एवं श्री नगर , झारखण्ड, ओडिशा, कर्णाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, गोवा,पुदुच्चेरी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं अन्य राज्यों में दुकाने बंद रही और जगह जगह पर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर किया।
सभी मार्केट रहे खुले… दिल्ली में शुक्रवार को कैट के तत्वावधान में बंद बुलाया गया था। कहा जा रहा था कि दिल्ली में सभी मार्केट बंद रहेगी। लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। राजधानी में चर्चित सभी मार्केट खुली रही। लाजपत नगर मार्केट, सरोजनी नगर मार्केट, आईएनए मार्केट, नेहरू प्लेस मार्केट सहित छोटी मार्केट भी खुली रही। आईएनए मार्केट के प्रधान मदन भुटानी का कहना था कि बंद को लेकर आए दिन व्यापार बंद करने की योजना की जाती है। लेकिन हम बंद का पूर्ण रूप से समर्थन नहीं करते हैं। हमने अपनी दुकानों को बंद नहीं किया गया है। वहीं सरोजनी नगर मार्केट के प्रधान अशोक रंधावा का कहना था कि व्यापार बंद में हम शामिल नहीं है। क्योंकि बंद के दौरान आम आदमी व दुकानदार दोनों परेशान होते हैं।
सीलिंग के विरोध में राजधानी में बाजार बंद रहे
दवाई की दुकानें रही बंद
एआईओसीडी के बैनर तले दिल्ली के विभिन्न हिस्सों की क्षेत्रीय केमिस्ट एसोसिएशन ने संसद मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। एआईओसीड के अध्यक्ष जेएस शिंदे ने कहा कि बंद के दौरान राज्य और जिला स्तर के सभी दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को बंद रखा। सभी दवा विक्रेताओं से बंद में शामिल होने की अपील की गयी थी और सभी ने बंद में अपना भरपूर सहयोग दिया हैं। उन्होंने कहा कि बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा, हम केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



