देश की राजधानी दिल्ली से फ़ोन पर अश्लील बातें करने और लड़कियों को धमकाने के मामले में एक नेवी अफसर का नाम सामने आया है, यह अफसर लड़कियों को पेइंग गेस्ट रूम दिलाने के लिए उनका नंबर लेता था फिर फ़ोन पर उनसे अश्लील बातें करता था।
29 साल का मर्चेंट अफसर सूरज देव हॉन्गकॉन्ग की एक मर्चेंट नेवी कंपनी में कार्यरत है। दिल्ली में वो अमर कॉलोनी में रहता है।
बताया जा रहा है कि एक दिन पार्क में उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी। सूरज ने लड़की से कहा कि उसके फोन की बैट्री डिस्चार्ज हो गई है और उसे एक जरूरी फोनकॉल करना है। लड़की ने अपना फोन उसे कॉल करने के लिए दे दिया। इस दौरान उसने लड़की का नंबर एक्सचेंज कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ छात्राओं ने 17 अप्रैल को शिकायत की थी, जिसके बाद यह मामला सामने आया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



