नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न केंद्रों पर होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की (प्राथमिक) परीक्षा के लिए रविवार को दिल्ली मेट्रो फेस 3 पर सुबह छह बजे से सेवाएं शुरू हो जाएंगी। वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि परीक्षा को देखते हुए दो जून को सुबह छह बजे से मेट्रो सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि रविवार को दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल (नया बस अडडा), जहांगीरपुरी से समयपुर बादली, नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बदरपुर बॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़), मजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट -1, त्रिलोकपुरी संजय झील से शिव विहार, जनक पुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन तक सुविधा मिलेगी।
मेट्रो ने फिर किया परेशान
मौसम में आए बदलाव के साथ ही दिल्ली मेट्रो में लगातार खराबी आ रही है। शुक्रवार को भी रेड लाइन पर मेट्रो ने यात्रियों को परेशान किया। सुबह करीब 9 बजे रेड लाइन पर कश्मीरी गेट से शहीद स्थल नया बस अड्डा के बीच मेट्रो धीमी गति से दौड़ी। यात्रियों का कहना है कि नया बस अड्डा जाने के लिए मेट्रो इस समय सबसे बेहतर विकल्प है, यही कारण है कि लोग ज्यादातर इसका प्रयोग करते हैं।
सुबह के समय इसमें भीड़ भी होती है। ऐसे में पीक आवर के दौरान मेट्रो में तकनीकी खराबी आने से सभी को समस्या होती है। मेट्रो प्रशासन ने बताया कि सुबह के समय कश्मीरी गेट से शहीद स्थल के बीच मेट्रो लाइन में कुछ समस्या आई।


Download Android App
Download iOS App



