दिल्ली में कोहरे के कारण उड़ान और रेल सेवाएं बाधित

Summary :

कई स्टेशनों से दिल्ली आने वाली नौ ट्रेनें देरी से चल रही हैं

दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दिल्ली में ट्रेन और उड़ान सेवाएं बाधित रही। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित हुई। कई स्टेशनों से दिल्ली आने वाली नौ ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। देरी से चल रही ट्रेनों में ब्रह्मपुत्र मेल (15658), पूर्वा एक्सप्रेस (12303), पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801), और जीसीटी एएनवीटी एसएफ एक्सप्रेस (22433) शामिल हैं।

उड़ान और रेल सेवाएं बाधित

दिल्ली में कोहरा छाने की वजह से आज नौ ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे का असर विमानों पर भी पड़ा है। कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई फ्लाइट विलंबित हुई है।

मौसम विभाग के आंकड़े

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में कोहरे छाया हुआ है। दिल्ली में आज सुबह 5.30 बजे 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।