नई दिल्ली : दिल्ली की आबोहवा के जहरीले होने का सिलसिला बदस्तुर जारी है। यहां पर पीएम 10 व पीएम 2.5 का स्तर खतरनाक होता जा रहा है। जिसकी वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को भी सफर की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 346 दर्ज किया गया जोकि वेरी पुअर की कैटेगरी में आता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें अभी रोजाना इजाफा ही होगा। रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स के 361 तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि दिल्ली की आबोहवा अभी और जहरीली होगी। प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर दिल्ली देहात के इलाकों पर ही पड़ रहा है। घर से बाहर निकलने के बाद इन दिनों लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आनी शुरू हो गई है। इसके चलते दिल्ली सरकार के अस्पतालों में रोगियों की संख्या में इजाफा बताया जा रहा है। दिल्ली सरकार के बवाना स्थित महर्षि वाल्मीकि और नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में इन दिनों श्वास रोगियों की भीड़ देखी जा रही है।
सांस लेना दूभर कई जगहों पर हवा खतरनाक
बताया जाता है कि इन दिनों मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन आंकड़ा करीब 7 सौ के पार जा रहा है। वहीं, ओपीडी का आंकड़ा 25 के करीब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त दोनों इलाकों में औद्योगिक क्षेत्र है और शाम ढ़लने के बाद कूडे़ में आग लगा दी जाती है। जिसके चलते सुबह चारों तरफ प्रदूषण की चादर फैल जाती है। सुबह सांस लेने में भी दिक्कतें महसूस होती हैं।


Download Android App
Download iOS App



