नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा 100 फीसदी एफडीआई को मंजूरी देने के विरोध में दिल्ली विधानसभा ने प्रस्ताव पास किया। इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए आप विधायक सौरभ भारद्वाज, आदर्श शास्त्री सहित अन्य ने कहा कि 100 फीसदी एफडीआई को लागू करने से छोटे व मंझोले कारोबारियों को नुकसान होगा।
उन्होंने कहा कि देश में अधिकतर छोटे कारोबारी हैं जो बड़ी कंपनियों के साथ बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा में पिछड़ सकते हैं। इस फैसले के बाद उन्हें नुकसान होगा। रैन बसेरे से संबंधित प्रश्न का उत्तर से अंसतुष्ट विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। नेता विपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को ठंड से हुई मौत के मामले में उत्तर देना चाहिए लेकिन मंत्री झूठ बोल रहे हैं। उनका दावा है कि लोग कंबल के लिए बाहर चले जाते हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



