हल्द्वानी : खाद्य विभाग की ऑनलाइन सेवा महीनों से ठप पड़ी है। इससे कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय व एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि खाद्य विभाग की ऑनलाइन सेवा ठप होने से नये राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, पूर्व में बने राशन कार्ड भी ऑनलाइन नहीं हुए हैं और न ही नई यूनिट जोड़ी जा रही हैं।
हजारों राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। बीपीएल कार्ड धारकों को पहले 35 किलो खाद्यान्न मिलता था। ऐसे पात्रों को भी अब यूनिट के हिसाब से खाद्यान्न दिया जा रहा है। इससे बीपीएल परिवारों में विभाग के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रति रोष है। राज्य खाद्य योजना के तहत पहले 10 किलो गेहूं, इतना ही चावल दिया जाता था लेकिन जब से राज्य में नई सरकार का गठन हुआ है तब से पांच किलो गेहूं व ढाई किलो चावल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार निर्धनों को बीपीएल कार्ड उपलब्ध कराएं जाएं ताकि ताकि वे अपना उपचार नि:शुल्क करा सकें।
राशन कार्ड मामले पर सीएम का पीएमओ पर निशाना
उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में सस्ता गल्ला विक्रेताओं को कम से कम 400 रुपये प्रति कुंतल कमीश्न व उठान व ढुलान की राशि मुहैया कराने की मांग भी उठाई। इससे पहले लोगों ने एसडीएम कोर्ट परिसर में भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में वकील अहमद, एजाज अहमद, सुहेल अहमद, अंबर अली, असलम, सालिम, अनस सिद्दीकी, जेबा अंसारी, सिमरन मलिक, वसीम, उर्मिली, सुनीता, परवीन, इकबाल अहमद, ताहिर, नदीम, हसीना, फुरकान, मैरुनिशा, लक्की, अनीस, कपिता साहू, इमरान खान, शाहबुद्दीन समेत तमाम लोग शामिल थे।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



