नई दिल्ली : मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में शनिवार को दिल्ली के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल के त्योहार पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर करे मकर संक्रांति और पोंगल का त्योहार सभी के जीवन में खुशी, उमंग, समृद्धि, और खुशहाली लेकर आए और हम सब मिलकर एक खुशहाल और समृद्ध भारत बनाने में कामयाब हों। वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन द्वारा प्रदेश कार्यालय में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्वांचल वासियों का दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाने में बहुत बड़ा योगदान है।
माकन ने सभी पूर्वांचलवासियों को लोहड़ी और मकर सक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली में बड़ी तादात में अनधिकृत कालोनियों में पूर्वांचलवासी रहते है। उन्होंने कहा कि जिस समय हम मास्टर प्लान बना रहे थे उस समय अनधिकृत कालोनियों पर सीलिंग की तलवार लटकी हुई थी और उनका विकास नहीं हो पा रहा था। कांग्रेस की यूपीए सरकार ने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में अनाधिकृत कालोनियों के ऊपर लटक रही सीलिंग की तलवार से निजात दिलवाई और इन कालोनियों में विकास का रास्ता खोला। उन्होंने कहा कि महाबल मिश्रा ने पूर्वांचलियों की लड़ाई लड़ी। चाहे राशन कार्ड बनाने की बात हो।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



