Pakistan Embassy: पाकिस्तान के रसोईये के खिलाफ छेड़छाड़ के तहत मामले दर्ज किया गया। मध्य दिल्ली के तिलक मार्ग इलाके में पाकिस्तान के एक राजनयिक के आवास पर घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ की कोशिश करने के आरोप में पाकिस्तानी रसोइये के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Highlights:
- पाकिस्तान उच्चायोग के रसोइये के खिलाफ मामला किया दर्ज
- घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज
- भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 28 जून को एक भारतीय महिला ने तिलक मार्ग थाने को 54 वर्षीय रसोइये मिन्हाज हुसैन के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला करना) के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई।
फरवरी में ही हुई थी नियुक्ति और अब भेजा गया स्वदेश
अधिकारी ने कहा कि महिला को कुछ महीने पहले घरेलू सहायिका के तौर पर काम पर रखा गया था और वह राजनयिक के आवास के परिसर में एक क्वार्टर में रहती थी। अधिकारी ने कहा कि हुसैन फरवरी में पाकिस्तान से भारत आया था और बताया गया है कि उसे वापस स्वदेश भेज दिया गया है।
अधिकारी ने कहा उसे पाकिस्तान भेजे जाने की पुष्टि की जा रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



