पणजी : कांग्रेस के गोवा प्रभारी ए चेल्लाकुमार ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में पर्रिकर सरकार स्वत: ही खत्म हो रही है और कांग्रेस राज्य में अगली सरकार बनाएगी। हालांकि, उन्होंने यह बताने से मना कर दिया कि तटीय राज्य में कांग्रेस के कब सत्ता में आने की संभावना है।
चेल्लाकुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाली सरकार स्वत: ही खत्म हो रही है। सत्ता और धन के लालच में विचारधारा बेच देने और मतदाताओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों ने सरकार बनायी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी की विचारधारा और गोवावासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हम गोवा में अगली सरकार बनाएंगे।
चेल्लाकुमार ने कहा, ‘‘अगली सरकार कब बनेगी, मैं इस बारे में समय सीमा नहीं बता सकता। विचारधारा को ध्यान में रखते हुए और लोगों के हित में हम सरकार बनाएंगे।’’ दूसरे विधायकों का समर्थन पाने के लिए अपनी पार्टी की रणनीति बताने से उन्होंने मना कर दिया। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 16 विधायक हैं।


Download Android App
Download iOS App



