Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुनने के लिए रविवार को सोनिया विहार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन निगम पार्षद सोनी अनुपम पांडेय और भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम पांडेय द्वारा आयोजित किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जे.के. शर्मा, प्रमोद झा, संजीव मिश्रा, विनोद चौधरी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने तथा जनहित के कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



Download Android App
Download iOS App




