अगले हफ्ते से घट सकता है दिल्ली में प्रदूषण , जाने क्या है वजह !

Summary :

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होता नजर आ रहा है। इसकी खास वजह दिल्ली में बढ़ती हवाएं है। सफर [वायु मानक संस्था ] के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली की घटनाओं में कमी आ रही है

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होता नजर आ रहा है। इसकी खास वजह दिल्ली में बढ़ती हवाएं है। सफर [वायु मानक संस्था ] के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली की घटनाओं में कमी आ रही है, जबकि दिल्ली में स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रदूषण बढ़ रहा है। वहीं, मिक्सिंग हाइट व हवा की कम रफ्तार प्रदूषण को थामे हुए है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 248 व दर्ज किया जा रहा है।
 इसी बीच आपको बता दें कि सफर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। इससे प्रदूषण पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन राहत की उम्मीद है। आगामी पांच दिसंबर से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे प्रदूषण में कमी देखी जा सकती है। 
 दिल्ली में अगले हफ्ते से चलने वाली हवाएं प्रदूषण को कम कर सकती है। देखा जाए तो मौसम के बदले  के कारण 2 तारीख को हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की हवा को गंभीर श्रेणी से मुक्त कर दिया। 

Desk Team