नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण को सुधारने के लिए आधुनिक तरीकों का सहारा लिया जा रहा है। इस कोशिश के तहत शुक्रवार को जहां उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली आईआईटी में स्वच्छ वायु के अनुुसंधान के लिए उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया। वहीं दिल्ली सरकार द्वारा पीएम 10 और पीएम 2.5 से निपटने के लिए एंटी प्रदूषण टावर लगाए गए। इस संबंध में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली आईआईटी में स्वच्छ वायु के अनुसंधान के लिए उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के उपाय तलाशे जा रहे हैं। इसमें विशेषकर अपशिष्ट कचरा, नालियों की गाद व अन्य शामिल हैं। एलजी ने ठोस अपशिष्ट के निपटान के बेहतर प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी है। वहीं दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रदूषण टावर्स लगाए गए हैं।
पीएम 10 और पीएम 2.5 का निकलेगा हल… पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि पायलेट प्रोजेक्ट के तहत इंद्रप्रस्थ मार्ग फ्लाईओवर के नीचे एंटी-प्रदूषण टावर्स लगाए गए हैं। इन टावरों के माध्यम से पीएम 2.5, पीएम 10 व अन्य तत्वों से निजात मिल सकेेगा। उन्होंने बताया कि यह टावर पर्यावरण में से पीएम 2.5, पीएम 10 व अन्य कणों को अवशोषित कर वातावरण में ताजा हवा को छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण विभाग इन टावरों पर नजर रखेगा। उन्होंने कहा कि इन टावरों के प्रदर्शन के आधार पर दिल्ली सरकार भविष्य में फैसला लेगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



