ओपन-डे में छात्रों ने किए सवाल

Summary :

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए छात्र ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कई समस्याओं से होकर भी गुजरना पड़ रहा है।

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए छात्र ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कई समस्याओं से होकर भी गुजरना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कॉलेज स्तर पर भी छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए ओपन डे आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को राम लाल आनंद महाविद्यालय में आयोजित ओपन डे में छात्रों ने अपनी समस्याएं शिक्षकों के सामने रखीं। 
इसमें काफी संख्या में छात्र अभिभावक के साथ पहुंचे। महाविद्यालय के प्राचार्य व अन्य अध्यापकों ने एमपी थियेटर में लगभग 250 छात्रों और अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रेरणा मल्होत्रा ने की। इस दौरान छात्रों ने ऑनलाइन फॉर्म में कई कार्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं? 
क्या शुल्क जमा होने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवेदन द्वारा प्रदान की गई जानकारी को बदलना संभव है? जैसे प्रश्न पूछे गए। एक छात्र ने कहा कि मेरे पास 12वीं कक्षा में गणित नहीं था। क्या मैं बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र- बीकॉम ऑनर्स आदि पाठ्यक्रमों के लिए योग्य हूं प्रश्न पूछे। इस पर विश्वविद्यालय की तरफ से उत्तर दिए गए। 

Desk Team