‘Delhi CM आवास से महज़ 400 मीटर दूर दिन दहाड़े रचना यादव की हत्या, न आरोपी पकड़े गए और न ही सीएम सांत्वना देने पहुंची’, AAP ने बोला हमला

Summary :

Rachna Yadav Murder Case: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा, दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज समेत कई अन्य दिग्गज नेताओं ने पार्टी की नेता रचना यादव की हत्या पर दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। AAP नेताओं ने रचना यादव की शोकसभा में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुःख साझा किया। इस दौरान AAP नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने ट्वीट कर रेखा सरकार पर निशाना साधा। AAP Reaction on Rachna Yadav Case: CM आवास…

Rachna Yadav Murder Case: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा, दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज समेत कई अन्य दिग्गज नेताओं ने पार्टी की नेता रचना यादव की हत्या पर दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। AAP नेताओं ने रचना यादव की शोकसभा में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुःख साझा किया। इस दौरान AAP नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने ट्वीट कर रेखा सरकार पर निशाना साधा।

AAP Reaction on Rachna Yadav Case: CM आवास के पास हत्या, कानून-व्यवस्था पर हमला

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “ये आंसू देश की राजधानी में क़ानून व्यवस्था की हकीकत बयान कर रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री के घर से महज़ 400 मीटर दूर दिन दहाड़े इनकी मां की हत्या कर दी गई। लेकिन न आरोपी पकड़े गये और न ही सीएम ⁦रेखा गुप्ता सांत्वना देने पहुंची।

Delhi Crime News: सौरभ भारद्वाज ने भी साधा रेखा सरकार पर निशाना

वहीं सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता के घर से महज 400 मीटर दूरी पर रचना यादव की हत्या हुई, लेकिन वह अभी तक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं आईं. इस घटना से परिवार इतना डर गया है कि घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया और पुलिस भी डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि CCTV में हत्यारें साफ़ दिख रहे हैं। इसके बाद भी दिल्ली पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ पाई। पुलिस का लचर रवैया से लोगों के मन में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Rekha Gupta News: सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर रचना यादव हत्यकांड पर क्या कहा?

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “उनके अपने शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र में, उनके घर से मुश्किल से 400 मीटर दूर, RWA अध्यक्ष श्रीमती रचना यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह खबर सभी अखबारों में छपी थी। मुख्यमंत्री परिवार से मिलने भी नहीं गए। रेखा गुप्ता उसी वार्ड से पार्षद थीं, अब उसी इलाके से विधायक हैं। निवासी सदमे में हैं। पीड़ित रचना यादव (अब मृत) को अपने पति की हत्या के मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट में पेश होना था।”

Rachna Yadav Murder Case: चार इंजन की सरकार ने दिल्ली को चौपट कर दिया- संजय सिंह

AAP नेता संजय सिंह ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “AAP नेत्री रचना यादव की दिन दहाड़े हत्या दिल्ली की बदत्तर कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। चार इंजन की सरकार ने दिल्ली को चौपट कर दिया है। ईश्वर रचना यादव जी की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।”

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब EWS वर्ग को भी प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज!

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।