दक्षिणी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान के ठिकानों पर दूसरे दिन शनिवार को भी छापेमारी जारी है। बाल्यान को शुक्रवार को एक प्रापर्टी डीलर के दफ्तर से 2.56 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद से आयकर विभाग वहां पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ये छापेमारी 32 घंटे बाद भी जारी है। खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग का द्वारका सेक्टर 12 स्थित पॉकेट-6 के फ्लैट नंबर 86 में छापेमारी जारी है।
एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान फ्लैट से कई बैनामी संपत्ति के कागजात मिले हैं। रुपयों की गिनती अभी तक जारी है। कई कर्मचारी इस काम में लगे हुए हैं। इसी फ्लैट में बाल्यान को भी रखा गया है। उनसे आयकर विभाग की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। द्वारका सेक्टर 12 स्थित फ्लैट एक प्रापर्टी डीलर के नाम है। यहां पर पिछले दो दिनों से आयकर विभाग के अधिकारी डेरा डालकर बैठे हैं। सूत्रों के मुताबिक रकम 2.56 करोड़ रुपए से भी अधिक हो सकती है।
विभाग की टीम ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से मंगवाया गया। वहीं टीम ये भी पता लगाने में जुटी हुई कही इस रकम को चुनाव में तो नहीं खर्च करना था। दरसअल शुक्रवार को दोपहर में आयकर विभाग ने जब दफ्तर में छापा मारा तो विधायक के गुंडों ने आयकर विभाग की टीम के साथ हाथापाई की। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी और फिर विधायक के साथ उसके सभी साथियों को फ्लैट के अंदर ही बिठा लिया गया। तब से सब अंदर ही बैठे हैं। शुरुआत में आयकर विभाग ने यहां से दो करोड़ 56 लाख रुपए बरामद किए हैं।
आयकर सूत्रों के मुताबिक पुछताछ में नरेश बाल्यान इतनी बड़ी रकम के बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। विधायक नरेश बाल्यान के उत्तम नगर के दफत्र में बी जाकर छापेमारी की। इस दौरान बाल्यान के परिचितों का कहना है कि यह दफ्तर प्रापर्टी का खरीद-बिक्री करने वाले एक शख्स का है। नरेश बाल्यान इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में सुर्खियों में रहे थे। दरअसल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तम नगर के एक गोदाम से अवैध शराब की बरामदी हुई थी।
लेकिन बाद में उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई थी। चुनाव से पहले इस घटना से उनकी सिरदर्दी बढ़ गई थी बावजूद उन्हें जीत मिली। लेकिन फिर से लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान से ठीक पहले आयकर विभाग के इस कार्रवाई ने न केवल बाल्यान बल्कि पार्टी पर भी सरदर्दी बढ़ गई है।


Download Android App
Download iOS App



