नई दिल्ली : आईपी एस्टेट स्थित एक नामी कॉलेज के अंदर छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलेज के गेट कीपर ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर क्लासरूम में रेप की वारदात को अंजाम दिया। आईपी एस्टेट पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी गेट कीपर राजकुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 23 वर्षीय पीड़िता छात्रा माता सुन्दरी कॉलेज में पढ़ती है और सेकंड ईयर की छात्रा है। घटना अगस्त 2018 की बताई जा रही है।
मगर पीड़िता छात्रा ने मई 2019 में पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी। आईपी एस्टेट पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा आम दिनों की तरह कॉलेज आई थी। गेट कीपर ने छात्रा को अकेला पाकर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी।
जब उसे चक्कर आने लगे तो वह उसे मदद के बहाने कॉलेज के अंदर रूम में ले गया। जहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। होश में आने पर उसने अपने कपड़े अस्त व्यस्त देखे। बराबर में ही गुरुद्वारा है। जहां उसने अपने एक जानकार को घटना की जानकारी दी। छात्रा की सहेलियों ने उसे संभाला और अस्पताल ले गए। मगर तब पुलिस में शिकायत नहीं दी गई। आरोपी ने भी उसे बुरे अंजाम की धमकी दी थी।
सीसीटीवी में कैद आरोपी… कॉलेज में दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए आईपी एस्टेट पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कॉलेज के सीसीटीवी जांच करने पर पुलिस को आरोपी छात्रा को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। सूत्रों की माने तो आरोपी गेट कीपर का चाल चलन ठीक नहीं था। वह कॉलेज की अन्य छात्राओं पर भी बुरी नजर रखता था।
वहीं इस वारदात के बाद से छात्रा गहरे सदमे में है। सदमे में होने की वजह से छात्रा पांच दिन पहले छात्रा का जो पेपर था, वह भी उसने डिप्रेशन की वजह से छोड़ दिया। पीड़िता की लगातार काउंसलिंग की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठने लगे हैं।


Download Android App
Download iOS App



