नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23.3 और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह कोहरे से राहत मिलेगी और बारिश होने की संभावना नहीं है। राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण मौसम पलटी जरूर मार सकता है। दिल्ली में जारी शीत लहर बर्फबारी का ही परिणाम है।
दरअसल पिछले सप्ताह तापमान में गिरावट का मुख्य कारण पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी रही जिस कारण दिल्ली में ठंड बढ़ी और पारा सामान्य से लुढ़क कर नीचे चला गया। इस मौसम में दो बार न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहने पर कई वर्षों का पुराना रिकार्ड भी टूटा है।अनुमान है कि अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा था, लेकिन शनिवार को अचानक 5.5 डिग्री हो गया। ऐसा उतार-चढ़ाव आगे भी बने रहने की संभावना है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



