अफ्रीकी कोच से ‘हिंदी सीखो’ कहने वाली BJP पार्षद ने मांगी माफी, कहा- मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था

Summary :

Renu Chaudhary Apology: भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम पार्षद रेणु चौधरी का एक वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया। जिसमें पार्षद ने एक MCD पार्क में बच्चों को फुटबॉल कोचिंग देने वाले अफ्रीकी कोच से कहा कि एक महीने के अंदर हिंदी सीख ले, वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो ने काफी आक्रोश पैदा किया और लोग इसे भाषाई असहिष्णुता बता रहे हैं। जिसके बाद बीजेपी पार्षद ने माफी मांगी। African Footballer Incident: पार्टी ने तुरंत लिया एक्शन वीडियो वायरल होने के बाद रेनू चौधरी को दोपहर 2 बजे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के…

Renu Chaudhary Apology: भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम पार्षद रेणु चौधरी का एक वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया। जिसमें पार्षद ने एक MCD पार्क में बच्चों को फुटबॉल कोचिंग देने वाले अफ्रीकी कोच से कहा कि एक महीने के अंदर हिंदी सीख ले, वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो ने काफी आक्रोश पैदा किया और लोग इसे भाषाई असहिष्णुता बता रहे हैं। जिसके बाद बीजेपी पार्षद ने माफी मांगी।

African Footballer Incident: पार्टी ने तुरंत लिया एक्शन

Renu Chaudhary Apology
Renu Chaudhary Apology

वीडियो वायरल होने के बाद रेनू चौधरी को दोपहर 2 बजे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। उनसे साफ कहा कि खेल की कोई भाषा नहीं होती और ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने पार्षद को गलती समझाई। इसके बाद रेनू चौधरी ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी।

रेनू चौधरी ने मांगी माफी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Renu Chaudhary (@renuchaudharybjp)

वीडियो में उन्होंने कहा, “यह पार्क बच्चों के खेलने और कोचिंग के लिए है। हम हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराएंगे। अगर मेरी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुईं तो मैं माफी मांगती हूं। उम्मीद है कि बच्चे पार्क में खुशी से खेलते रहेंगे।”

Delhi news: कौन है रेनू चौधरी?

Renu Chaudhary Apology
Renu Chaudhary (Image- Social Media)

रेनू चौधरी वर्तमान में पटपड़गंज से निगम पार्षद हैं। वह 2022 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीत दर्ज की। इस सीट पर मुकाबला काफी कांटे का माना जा रहा था क्योंकि उस समय पटपड़गंज विधानसभा से मनीष सिसोदिया विधायक थे। निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद रेनू चौधरी का बीजेपी में कद कुछ हद बढ़ गया। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने 2018 में यूपी स्टेट ओपन स्कूल से क्लास 10 पास की थी।

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज रात दिल्ली और आसपास नहीं होंगे रेल टिकट बुक, अभी निपटा लें जरूरी काम

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।