सेवानिवृत्त आईएएस एस.सी.एल. दास बने डीईआरसी के चेयरमैन

Summary :

SCL Das appointed DERC Chairman : दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस.सी.एल. दास को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के चेयरमैन पद की शपथ दिलाई। दास ने इस अवसर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर सूद ने एस.सी.एल. दास को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव का लाभ दिल्ली के विद्युत क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। एस.सी.एल. दास के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से दिल्ली…

SCL Das appointed DERC Chairman : दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस.सी.एल. दास को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के चेयरमैन पद की शपथ दिलाई। दास ने इस अवसर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर सूद ने एस.सी.एल. दास को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव का लाभ दिल्ली के विद्युत क्षेत्र को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। एस.सी.एल. दास के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से दिल्ली विद्युत नियामक आयोग के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। डीईआरसी की भूमिका दिल्ली में विद्युत क्षेत्र के नियमन, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और बिजली वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों के नियमन में अहम है। ऊर्जा मंत्री ने उम्मीद जताई कि दास अपने अनुभव और विशेषज्ञता के माध्यम से आयोग के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।

Sumant Chaudhary