नई दिल्ली: मंदिर मार्ग इलाके में एक 13 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पहाड़गंज निवासी यश (23) के रूप में हुई है। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 30 दिसंबर को पीड़िता बच्ची के पिता ने मंदिर मार्ग थाने में लिखित शिकायत दी।
वह परिवार समेत काली बाड़ी मार्ग इलाके में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घटना वाले दिन ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जब उनकी बेटी सीढ़ियां चढ़ने लगी पीछे से एक युवक आया और उनकी बेटी के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। लड़की के जोर से चिल्लाने पर वह मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद बच्ची काफी डरी सहमी है।
उधर, आरोपी की धरपकड़ के लिए एसएचओ मंदिर मार्ग अदित्या रंजन के नेतृत्व में डब्ल्यू एसआई ऊषा रानी, कांस्टेबल बाबू लाल, आदि की टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने छात्रा के ट्यूशन से घर तक के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और संदिग्ध आरोपी की पहचान की। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे गुप्त सूचना के बाद दबोच लिया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



