नई दिल्ली: महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराध को कम करने के लिए स्कूली स्तर पर ही सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम को शुरू किया जाएगा। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि इस दिशा में प्रयास किया जाए। गुरुवार को राजनिवास पर कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक के दौरान दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में 29732 ज्वाइंट इंटिग्रेटिड जांच की गई।
एलजी ने जिलों के डार्क स्पॉट का डाटा एकत्र कर दिल्ली सरकार को भेजने के निर्देश दिए। एलजी ने स्कूल कार्यक्रम में आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करने को कहा व मुख्य सचिव दिल्ली को इसके कार्यन्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया। साथ ही सीसीटीवी के प्रभावी उपयोग एवं उसकी निगरानी पर विशेष ध्यान देने को कहा है। एलजी ने दिल्ली पुलिस की सभी सेवाओं को एक एप पर लाने का आदेश दिया। साथ ही दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया पर और अधिक सक्रिय होने निर्देश दिया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



