मोबाइल फोन लौटाने से इनकार पर सर्विस सेंटर में इंजीनियर पर हमला

Summary :

East District Crime News : ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के शकरपुर इलाके में एक नामी मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर में घुसकर इंजीनियर पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर आरोप है कि हमलावर खुद को अधिवक्ता और एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़ा बताता है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। बता दें कि पीड़ित धीरेंद्र राजपूत (35) दिलशाद गार्डन में रहते हैं और स्कूल ब्लॉक, शकरपुर स्थित सर्विस सेंटर में इंजीनियर हैं। विवाद…

East District Crime News : ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के शकरपुर इलाके में एक नामी मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर में घुसकर इंजीनियर पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर आरोप है कि हमलावर खुद को अधिवक्ता और एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़ा बताता है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए।

बता दें कि पीड़ित धीरेंद्र राजपूत (35) दिलशाद गार्डन में रहते हैं और स्कूल ब्लॉक, शकरपुर स्थित सर्विस सेंटर में इंजीनियर हैं। विवाद एक फोल्डिंग मोबाइल फोन को लेकर हुआ। आरोप है कि फोन की 1.03 लाख रुपये की रकम कंपनी द्वारा देने के बाद फोन कंपनी के पास रख लिया गया था। इसके बावजूद आरोपी मेहुल पाराशर फोन वापस मांग रहा था। नियमों का हवाला देकर फोन देने से मना करने पर वह दो-तीन साथियों के साथ सेंटर पहुंचा और धीरेंद्र से मारपीट शुरू कर दी।

वहीं, आरोप है कि पुलिस के सामने भी पीड़ित पर हमला किया गया। बाद में पुलिस उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले गई, लेकिन वहां छोड़कर चली गई। थाने में सुनवाई नहीं होने पर धीरेंद्र ने एलबीएस अस्पताल में खुद एमएलसी कराई। पीड़ित ने पुलिस और आरोपी पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

Sumant Chaudhary